फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 विकास भवन पर गरजे किसान

Wed, 26 Apr 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  /रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर विकास भवन में प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि लालपुर डैम पर अस्थायी बांध के निर्माण में धांधली बरती गई है। शाहबाद में किसानों का गेहूं बिचौलिए खरीद रहे हैं।   कार्यकर्ता भाकियू कार्यालय पर एकत्र हुए। पहले पंचायत की और फिर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे। यहां कुछ देर प्रदर्शन के बाद मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उसमें कहा है कि बीते साल लालपुर डैम पर अस्थायी बांध बनवाया गया था। लेकिन, इसके निर्माण में धांधली बरती गई।

बांध के निर्माण की जांच होनी चाहिए। इसी तरह रूहेला बांध पर जो कार्य कराया गया उसमें भी सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। तमाम नहरों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। बंद नहरों की भी सफाई दर्शाकर उसका धन निकाल लिया जाता है।  ज्ञापन में कहा है कि पटवाई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाएं बच्चों से बर्तन धुलवाते हैं। समय से पहले ही विद्यालय बंद कर दिया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी बीएसए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालंों में मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद, वीरेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, विनोद यादव, चौधरी अजीत सिंह,  यशपाल यादव, मोहम्मद तालिब, मुजफ्फर अली, डालचंद, जाकिर अली, गजराम, ओमप्रकाश, खेमकरन सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम, पुरुषोत्तम सरन, रनवीर यादव शामिल थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें