दिल्ली में पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में कांग्रेसियों ने कोसी मंदिर रोड पर एकत्र होकर विदेश राज्यमंत्र जनरल वीके सिंह के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही उनका पुतला भी फूंका। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विदेश राज्यमंत्री का पुतला फूंका।
कहा कि जनरन वीके सिंह ने आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक को कांग्रेस का बताया है। कहा कि भाजपा पूर्व सैनिकों की उपेक्षा कर रही है। इस मौके पर एकलव्य वाल्मीकि, अंकुश अग्रवाल, राहुल, हितेष, विनय चौधरी, राशिद, भूरा, लालमन सैनी, ओमी सैनी आदि मौजूद रहे।