ईद से पूर्व रामपुर में चीन के उत्पादों से सजी दुकान।
चीनी प्रोडक्ट का बहिष्कार जिले में तो संभव होता नजर नहीं आ रहा है। दैनिक प्रयोग की छोटी से छोटी वस्तु से लेकर बड़े उत्पादों तक चीनी प्रोडक्ट का दबदबा है।
चीनी प्रोडक्ट की बिक्री की बात तो छोड़िए शहर में चाइना सेल के नाम से कई सेल तक लगी हुई हैं, जो चीनी प्रोडक्ट की डिमांड और बाजार में पकड़ को साफ दर्शाता है।
भारत की एनएसजी सदस्यता पर चीन के विरोधी रुख के बाद चीनी प्रोडक्ट के बहिष्कार की आवाजें बुलंद तो हो रही हैं। लेकिन, यह कारगर साबित होंगी इसको लेकर बड़ा संशय है। बाजार में चीनी प्रोडक्ट की स्थिति को फोकस करती