फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा लाइब्रेरी की प्रदर्शनी में उमड़े लोग

Wed, 29 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रजा लाइब्रेरी में हस्तलिखित कुरआन शरीफ सहित अन्य पुस्तकों की प्रदर्शनी को देखते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
रजा लाइब्रेरी में कुरान मजीद इस्लामी खत्ताती प्रदर्शनी   में कुरान मजीद देखने पहुंचने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

मंगलवार को मौसम खुशगवार रहने के कारण काफी संख्या में लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे। प्रदर्शनी  में सातवीं सदी में हजरत अली  द्वारा लिखी गई कुरान मजीद के साथ ही अन्य  दुर्लभ कैलीग्राफी का प्रदर्शन  किया जा रहा है। प्रदर्शनी 10 जुलाई तक  चलेगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार को किया गया था। जिसमें 8वीं सदी  में इमाम अबू  अब्दुल्ला जाफर बिन मुहम्मद बिन अली द्वारा लिखित दुर्लभ  कुरान मजीद का  प्रदर्शन भी किया गया है। दरबार हॉल में लगी प्रदर्शनी में लगातार संख्या  बढ़ती जा रही है। इस मौके पर प्रदर्शनी में दुर्लभ पांडुलिपियों व  कैलीग्राफी को देखने के साथ ही लोगा इंडो-यूरोपियन स्टाइल में बनी रजा  लाइब्रेरी के इंटीरियर को भी निहार रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें