फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अिधवक्ताओं ने फूंकी संशोधन बिल की प्रतियां 

Sat, 22 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर और िबलासपुर में एडवोकेट बिल 2017 को निरस्त करने की मांग को लेकर बिल की प्रतिया जलाते अधिवक्त
विज्ञापन

विज्ञापन

केंद्र सरकार के अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में वकीलों ने शुक्रवार कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान संशोधित बिल की प्रतियां भी फूंकी। इस दौरान एक सुर में बिल को निरस्त करने की मांग की।

रामपुर में बिल को अधिवक्ता हितों के खिलाफ बताया गया। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल व महामंत्री राम औतार सैनी  के नेतृत्व में वकीलों ने इस बिल का विरोध किया।साथ ही कलेक्ट्रेट में पहुंचकर इस बिल की कापियां फूंकी। वकीलों ने िबल को न्याियक स्वतंत्रता पर कुठाराघात बताया। इस अवसर पर  गणेश कुमार सक्सेना, सतनाम सिंह मट्टू, संजीव सक्सेना, अजीत जैन, पंकज जैन, चंद्र प्रकाश, हेमंत जोशी, केबी माथुर, करनैल सिंह, पृथ्वीभान सिंह, ब्रज मोहन उपाध्याय, रियासत अली, रोमित कुमार, उपेंद्र सिंह, शहाब शाकिर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


िमलक में तहसील के अधिवक्ता हाल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सक्सेना की अध्यक्षता में एकत्र हुए।  न्यायिक काम बंद रखा।  संशोधन की प्रतियां फूंकी। वकीलों ने कानून मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य को सौंपा। प्रदर्शन में महेंद्र प्रकाश अग्रवाल, रमेश मिश्रा, बाबूराम गंगवार, देवेंद्र सिंह, नौबत सिंह, अरविंद शर्मा, योगेश बंसल, सतीश चंद्र सक्सेना, नीरज शर्मा, नरेंद्र बाबू, चौधरी रघुवर सिंह, हर्ष वर्धन गंगवार, श्रीराम राठौर, मोहम्मद जावेद मलिक. सोमपाल भारतीय आदि थे।
विज्ञापन



बिलासपुर में बार एसोसिएशन की बैठक अमरीक सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से विधि मंत्री को ज्ञापन भेजकर काले कानून को वापस लेने की मांग की। विरोध स्वरुप अधिवक्ता आज न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने ला कमीशन की रिपेार्ट की प्रतियां भी जलाईं। इस मौके पर कुशल कुमार, पूरन सिंह, अमरीक सिंह, मकबूल बमिद, भगवंत सिंह, बिक्रमजीत सिंह, दीपंाकर बैरागी, राजेंद्र सक्सेना, ख्यालीराम, हरिओम सक्सेना, राकेश शर्मा, जमीर अहमद, भूकन लाल, गुरपाल सिंह गिल आदि थे। टांडा में प्रेमपाल सिंह, राजकुमार चौहान,प्रताप सिंह चौहान,तारिक़ अली,समर पाल चौहान, हरपाल सिंह, नसीम परवेज आिद अिधवक्ताओं ने िवरोध जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें