फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपराध को काबू में करें अपराधियों पर लगाम कसें’

Sat, 22 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में पुलिस लाइन का निरीक्षण करते डीआईजी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
डीआईजी  द्वारा  पुलिस लाइन व पटवाई थाने का  निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी  थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर अपराधों पर नियंत्रण करने और अपराधी तत्वों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।

 डीआईजी ओंकार सिंह शुक्रवार को सुबह के समय पुलिस लाइन पहुंचे और निरीक्षण किया।  इस दौरान  वहां पर परेड का आयोजन किया गया। उसके बाद गार्द रूम, मैस और बैरकों का निरीक्षण किया गया।  कमी मिलने पर उस पर सुधार करने के आदेश भी दिए। डीआईजी ने मालखाने  के  अलावा  वहां रजिस्टर भी चेक किया। उसके बाद  एक मींटिंग भी ली। जिसमें एसपी से लेकर सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद डीआईजी ने  पटवाई थाने का निरीक्षण  भी किया। थाना परिसर में सफाई, थाने के  स्टाक रजिस्टर व मालखाने को भी देखा। मीटिंग में  एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी  मोहम्मद तारिक, सीओ  दिनेश कुमार शुक्ला, राधेश्याम, राहुल कुमार, नरेद्र पाल के अलावा सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें