फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की गिरफ्तारी से भड़कीं महिलाएं, ढकिया चौकी घेरी, हंगामा

Mon, 17 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
किया चौकी में पकड़े युवक को छोड़े जाने की मांग को प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ढकिया चैाकी क्षेत्र के रवानी पटटी गांव में मंदिर पर लगे लाउड स्पीकर उतारे जाने कोलेकर पिछले बीस दिनों से चला आ रहा विवाद रविवार को फिर भड़ गया। लाउड स्पीकर न उतारे जाने पर पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए 43 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर हिंदू पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके विरोध में महिलाओं ने ढकिया चौकी पर धरना देकर घेराव किया। कई घंटे हंगामा चला। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत किया।

रविवार को रवानी निवासी चंद्रकेश अपनी पत्नि मीना के साथ जंगल में गेंहू की फसल काटने गयाथा। आरोप है कि चैाकी इंचार्ज सुमित कुमार गेंहू काट रहे चंद्रकेश को खेत से पकड़ लाए। इसका पता जब ग्रामीणों को लगा तो सभी ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सैंकड़ों की तादात में महिलाएं एकत्र होकर चैाकी जापहुंची। जहां महिलाओं ने चैाकी का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल पर महिलाएं ढकिया चैाकी पुलिस हाय हाय के नारे लगा रही थीं। साथ ही पकड़े गए बेकसूर युवक चंद्रकेश को छोड़ेजाने की मांग कर रही थी। इस बीच व पीएसी जवानों और चौकी प्रभारी से भी भिड़ गईं और नोकझोंक करने लगीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें