फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर हुए हमले के विरोध में भड़के आप कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नैनीताल मार्ग पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक मुल्क भारत में जिस तरह लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं उससे पूरी दुनिया में भारत का मजाक उड़ रहा है। आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से घबराकर जिस तरह एक नफरत फैलाने वाली फ़िल्म कश्मीर फाइल्स का समर्थन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर हमला किया उससे न सिर्फ दिल्ली पुलिस सवालों के घेरे में है बल्कि केजरीवाल से मोदी सरकार की अदावत भी साफ नजर आती है। ज्ञापन में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अगर कोई कार्रवाई न हुई तो आम आदमी पार्टी बड़े आंदोलन को मजबूर होगी। ज्ञापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला, जिला अध्यक्ष अंसार अहमद, समीना बी, आसिफ मियां, रय्यान खान, सुरेंद्र सिंह, महेश सैनी, अभिषेक, ऋषि पाल, नासिर हुसैन, शिराज खान, महबूब जहां, शबाना बी, मोहम्मद जरीफ, आलम गीर, अहफज खान, शारूख खान, रजिया बी, फात्मा आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें