फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्घि कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सात जून 2018 के आधार पर बढ़ा हुआ मानदेय दिलाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्र होकर आंबेडकर पार्क आ गईं। यहां उन्होंने बैठक की। बाद में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मिथलेश चौधरी ने कहा कि आईसीडीएस योजना के 45 वर्ष पूरे होने के बाद भी योजना के कर्मचारियों को पूरा हक नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न तो सरकारी कर्मचारी का अधिकार मिला है और ही न्यूनतम वेतन व सुविधाएं मिली हैं। ऐसे में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने हितों के संरक्षण के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने सात जून 2018 के समझौते के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बढ़ा हुआ मानदेय दिलाने, पदोन्नति व नई भर्ती प्रक्रिया प्रतिवर्ष करने, लाभार्थियों को पूरा राशन दिलाने समेत विभिन्न मांगें पूरी करने की मांग की है। इस मौके पर निर्मला पांडेय, कांता गुप्ता, सुषमा रानी, आशा रानी, मंजू सक्सेना, कल्पना रानी, गीता यादव, सुनीता शर्मा, गुलशन बी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें