फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किशोरी के अपहरण के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 24 Nov 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र की एक गांव निवासी किशोरी को गांव का ही युवक बहलाकर ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अभी तक न तो किशोरी को बरामद कर पाई है।रविवार को गुस्साए भावाधस के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन कर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि 20 नवंबर को उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक बहलाकर ले गया है। घटना की शिकायत मसवासी चौकी पुलिस को तहरीर देकर कर दी गई। पुलिस ने युवक रोहित मौर्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी, लेकिन न तो किशोरी बरामद हुई है और न ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस बात से नाराज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बरामदगी नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें