फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

Mon, 24 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। क्षेत्र के जटपुरा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह 9 बजे हुआ। ग्राम कृपया पांडे निवासी अनिल पांडेय अपनी 60 वर्षीय मां विदई पांडेय के साथ मिलक से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में ग्राम जटपुरा के निकट तेज ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क किनारे जा गिरे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहंचे परिजन घायल अनिल पांडेय को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहीं कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भिजवाया गया है। वृद्धा के पति राम प्रकाश की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं सड़क हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन पुलिस से ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने पर की मांग अड़े रहे। इस दौरान मौके पर कोतवाल सहित अन्य पुलिस कर्मी भी पर पहुंचे गए। परिजनों को समझाया, पर नहीं माने। पुलिस ने चार घंटे बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली। उसके बाद ही परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें