जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी को लेकर मचे बवाल के बीच राजकीय रजा कालेज के छात्रों ने गुरुवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कन्हैया कुमार के समर्थन में नारेबाजी की। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थन में राजकीय रजा महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों और छात्र नेताओं ने कालेज गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
कहा कि जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष को गलत फंसाया गया है। कन्हैया पर किए गए हमले की भी निंदा की। छात्रों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। कन्हैया को रिहा करने की भी मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष अयान खां, मोहम्मद नावेद, अदनान खां, फरमूद पाशा, अजीम, तरुण कुमार, अभिषेक प्रकाश, सुनील, मोहम्मद फहद मौजूद रहे।
वहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रजा कालेज पहुंचकर केंद्र सरकार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि देशभक्ति की बात करने वाले लोग गोडसे के आदर्शों को अपना रहे हैं।
भाजपा और आरएसएस की मानसिकता देश में सांप्रदायिक फैलाना है। भाजपा जेएनयू को बंद कराना चाहती है। इस मौके पर फैसल हसन, प्रमिल कुमार शर्मा, मामून शाह, इदरीस, मुश्ताक अली, वासिक अली, शाहबेज अंसारी, एजाज खां, शैजी राहुल, परवेज अब्बासी, शाकिर अली, ताबिश, रमेश प्रभाकर, सलमान खां, हरभजन सिंह, मुख्तियार रहे।