फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो पासपोर्ट मामले में अभियोजन की बहस शुरू

Fri, 21 Nov 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सात साल की सजा काट रहे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में अभियोजन की बहस शुरू हो गई है। अब इस मामले की सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट का मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में 2019 में दर्ज कराया था उनका आरोप है कि अब्दुल्ला आजम के पास दो पासपोर्ट हैं जिसमें से एक पासपोर्ट का इस्तेमाल वह विदेश यात्रा में भी कर चुके हैं। इस मामले में दर्ज मुकदमे को निरस्त करने को लेकर अब्दुल्लाह आजम ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली थी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की सुनवाई फिर से शुरू हो गई है बृहस्पतिवार को इस मामले में अभियोजन की ओर से बहस शुरू कर दी गई उनकी बहस जारी है। शहर विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार अभियोजन की ओर से बहस शुरू कर दी गई है। अभी बहस जारी है। इस मामले की अगली तारीख 26 नवंबर को तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें