फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपान किए बिना सिख अधूरा

Sat, 06 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु हरि राय का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अमृतसर से आए इकबाल सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। गुरु महिमा का बखान किया और संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शनिवार को गुरु हरि राय का प्रकाशोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन



बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सामने माथा टेका। अमृतसर से आए गुरु इकबाल सिंह ने कहा कि हर सिख का कर्तव्य है कि वो अमृतपान करे। अमृतपान किए बिना सिख अधूरा है। सिखों को गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने गुरु हरि राय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


ग्रंथी सुरजीत सिंह ने कीर्तन कर वाहे गुरु का गुणगान किया। गुरुद्वारे के प्रधान निर्मल सिंह, सचिव मनमीत सिंह, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, जसपाल सिंह वादी और जगमोहन सिंह निमाणा ने भाई गुरु इकबाल सिंह को सरोपा और तलवार भेंट की।
विज्ञापन



इस अवसर पर दर्शन सिंह खुराना, निरवैर सिंह, गुलशन अरोड़ा, रणजीत कौर, चरन मासी, हरपाल सिंह, भजन सिंह, अमरजोत कपूर, अमृतपाल सिंह, बलविंदर कौर, हरीश अरोड़ा, सन्नी, कुलविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, मंजीत सिंह और जोगिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें