फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान को समाप्त करना चाहती है आरएसएस : आजम

Sat, 06 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि आरएसएस संविधान को समाप्त करना चाहती है। उन्हें संविधान पर विश्वास नहीं है। अगर इतिहास में भरोसा किया गया होता तो छह दिसंबर की घटना ही नहीं होती। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि लोगों की भावनाओं को भड़काकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी।
विज्ञापन



अब भाजपा के लोग अपने पुराने तजुर्बे को दोहराना चाहते हैं, लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिलेगी। चाहे वो जो कुछ कहें, लोग उस पर विश्वास करने वाले नहीं है। दिल्ली और बिहार में भाजपा की योजना सफल नहीं हुई है। यूपी में भी उनकी योजना सफल नहीं होने वाली है।


आजम खां ने कहा कि किसी धर्म को दूसरे धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। शरीयत का अपना एक कानून है। जैसे हिंदू लॉ है वैसे ही इस्लामिक लॉ है। मेरी शादी कैसी होगी, मेरा दफन कैसे होगा ये तय करने का अधिकार सिर्फ मेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें