फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू की हिमायत में उतरा रिजर्वेशन फ्रंट

Fri, 22 Jan 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया मुस्लिम रिजर्वेशन फ्रंट ने मुस्लिमों की समस्याओं और अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी के  अल्पसंख्यक का दर्जा न खत्म करने की मांग की है। साथ ही इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मुस्लिम रिजर्वेशन फ्रंट के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



कुछ देर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उसमें कहा कि देश के मुसलमानों की हालत दयनीय है। शैक्षिक पिछड़ेपन के कारण विकास नहीं हो रहा है। साथ ही आरक्षण भी मिलना चाहिए। ऐसे में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक का दर्जा मिलना चाहिए। खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जो ठीक नहीं है।


ज्ञापन में कहा है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी दखलअंदाजी न की जाए। दूसरा ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। इसमें मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकत अली खां समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें