फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी पार करते नाव में उतरा करेंट, स्टूडेंट बचे 

Wed, 06 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
स्वार के पसियापुरा गांव में करेंट लगने के बाद नाव से किनारे पर उतरते स्कूली बच्चे और ग्रामीण।
विज्ञापन

विज्ञापन
 बारिश के मौसम में आप करेंट से सावधान रहें। जरा सी लापरवाही आपकी जान खतरे में डाल सकती है। मंगलवार को कोसी नदी के पानी से घिरे पसियापुरा गांव में बड़ा हादसा टल गया। सुबह स्कूली, मदरसों व ग्रामीणों को नदी पार करा रहे नाविक की पतवार (हरा बांस) हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे नाव में करेंट उतर आया। जिससे सभी को जोरदार झटका महसूस हुआ। इस पर नाविक ने तुरंत बांस को छोड़ दिया। जिससे सभी ने राहत महसूस की। 
 
मंगलवार की सुबह पसियापुरा के तीन ग्रामीण और दस छात्र-छात्राएं तहसील प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई नाव से कोसी नदी पार कर रहे थे। नाव को गढ़मुक्तेश्वर निवासी आनंद कुमार चला रहा था। नाव नदी के बीचोंबीच पहुंची ही थी कि जिस हरे बांस से नाविक नाव चला रहा था, वो हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। बांस के लाइन से टकराते ही नाविक आनंद कुमार सहित नाव में बैठे अन्य लोगोें को जोरदार झटका महसूस हुआ। इस पर चालक ने बांस को तुरंत नदी में छोड़ दिया। बीच नदी में करेंट का झटका लगने से नाव में बैठे सभी लोग घबरा गए लेकिन नाविक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी को नदी पार करा दी। नाव सवार चार छात्र उत्तर माध्यमिक विद्यालय खेमपुर, चार छात्राएं ग्रामीण बाल विकास विद्यालय कनपुर और दो छात्र मदरसे में पढ़ते हैं। 
विज्ञापन



 इस संबंध में तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी पर लेखपाल को पसियापुरा भेजा गया है और नाविक को सजग रहकर नाव खेने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भारी बारिश एवं खंभों की दूरी अधिक होने के कारण हाईटेंशन लाइन के तार ढीले होकर लटक गए हैं। पानी कम होते ही हाईटेंशन लाइन के तारों को खिंचवा दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें