फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरपतनगर पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी, नोजल सील

Sun, 07 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  स्वार /रामपुर
विज्ञापन
शनिवार को स्वार के पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम (दायें) और सील किया गया नोजल।
विज्ञापन

विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर चेकिंग के दौरान स्वार बाजपुर मार्ग स्थित नवाब फिलिंग स्टेशन की एक मशीन पर गड़बड़ी पाई गई। टीम ने एक मशीन को सील कर दिया। यह मशीन बाट माप विभाग के मानकों पर खरी नही उतरी। जबकि नगर स्थित पेट्रोल पंप पर सब कुछ ओके मिला। फिलहाल इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में खलबली मची है। 

पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी की शिकायतों के बाद एक्टिव हुई सरकार ने प्रदेश भर में पेट्रोल पंपों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को डीएसओ रीना कुमारी, उपजिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी टीम के साथ स्वार रामपुर बाजपुर मार्ग स्थित तहसील भवन के सामने गोयल फिलिंग स्टेशन पर छापामारा। यहां पर टीम ने करीब दो घंटे तक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पंप की मशीनों को खुलवाकर देखा गया। इस दौरान टेक्नीशियन की टीम ने चिप की तलाश की लेकिन यहां चिप नहीं मिल सकी। सब कुछ ओके मिलने पर टीम ने बाजपुर मार्ग स्थित गांव नरपतनगर नवाब फिलिंग स्टेशन पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक मशीन में गड़बड़ी मिलने पर उसके नोजल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अन्य मशीनों को खुलवाकर बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिसमें कोई कमी नही मिली। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान अन्य पंप संचालकों में खलबली मची रही। उपजिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि नरपतनगर पेट्रोल पंप पर एक मशीन में गड़बड़ी मिली है। जिसमें तीस मिली लीटर पेट्रोल कम निकलता मिला। पंप संचालक को विभाग द्वारा नोटिस जारी कर जांच रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्याम सुंदर राम, पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार, सेल्स अफसर शमशुलजुहा, माप बाट निरीक्षक वीके सिंह, कोतवाल सुनील शर्मा सहित टैक्निशयन टीम मौजूद रही। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें