फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-रहीम पुल पर जाम से लोग परेशान

Sun, 07 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राम-रहीम पुल पर आए दिन बड़े वाहनों के गुजरने के कारण वहां जाम लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उसके बाद भी पुलिस उन वाहनों को नहीं रोकती है।      

राम-रहीम पुल से बड़े वाहन गुजरने के कारण पुल पर जाम लग जाता है। जिससेे लोग काफी परेशान होते हैं। शनिवार की सुबह को एक ट्रक शाहबाद से मुरादाबाद की ओर जा रहा था कि ट्रक काफी लंबा होने के कारण ट्रक को मोड़ने के फेर में काफी लंबा जाम लग  गया।  धीरे-धीरे दोनों ओर जाम काफी लंबा हो गया। वहां पर बैठने वाले दोनों सिपाही भी मौके से गायब थे। बाद में मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना  के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।  किसी तरह से ट्रक को वहां से निकलवाया। उसके बाद पुलिस ने वाहनों को किसी   तरह से अपनी साइड पर  लगवाया। करीब एक घंटे के बाद जाम खुल  सका। उसके बाद इतनी गर्मी में फंसे लोगों ने राहत की सास ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें