फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: रामपुर में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- गर्मी और चर्बी निकालने वालों ने युवाओं को किया गुमराह

Thu, 10 Feb 2022 07:27 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर/बिलासपुर (रामपुर)

सार

प्रियंका गांधी ने बिलासपुर में मोहल्ला सोमवार की बाजार में पार्टी के प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सभा में कितने युवा बेरोजगार हैं, गर्मी और चर्बी निकालने वालों ने युवाओं को गुमराह किया है और रोजगार नहीं दिया।
विज्ञापन
प्रियंका ने रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया तो बिलासपुर और चमरौआ विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक और किसान आंदोलन, नोटबंदी, जीएसटी, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा तो वहीं बिलासपुर क्षेत्र के किसान नवरीत सिंह की किसान आंदोलन के दौरान हुई मौत का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने बिलासपुर में मोहल्ला सोमवार की बाजार में पार्टी के प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सभा में कितने युवा बेरोजगार हैं, गर्मी और चर्बी निकालने वालों ने युवाओं को गुमराह किया है और रोजगार नहीं दिया। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी, कृषि कानून, गन्ने बकाया भुगतान, लखीमपुर खीरी प्रकरण, कोरोना काल की दुश्वारियों को भी मुद्दा बनाया।

कहा कि किसान आंदोलन के दौरान क्षेत्र के एक युवा किसान भी शहीद हुए लेकिन, कोई भाजपा नेता उनके घर शोक जताने तक नहीं पहुंचा जबकि वो खुद युवा किसान की मौत पर उनके घर पहुंचीं थीं। कहा कि अब चुनाव हैं तो कृषि कानून वापस लिए गए, लेकिन पहले कई माह तक चले किसान आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री कुछ किलोमीटर की दूरी तय कर किसानों के बीच नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता के संघर्ष और परेशानियों में कौन उनके साथ खड़ा रहा, कौन उनके लिए लड़ा, खुद तुलना करें तो कांग्रेस पहले नंबर पर होगी।  
विज्ञापन


इसके बाद प्रियंका गांधी चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव पहुंचीं और कांग्रेस प्रत्याशी अली यूसुफ अली के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। इससे पहले प्रियंका गांधी सुबह करीब 11:55 बजे रामपुर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के समर्थन में शाहबाद गेट से हाथीखाना चौराहा के निकट तक पैदल तो नसरुल्ला खां बाजार तक कार से रोड शो किया। इसके बाद कार से घेर मर्दान खां, थाना गंज होते हुए शुतरखाना चौराहे से बिलासपुर गेट तक पहुंची और फिर बिलासपुर रवाना हो गईं। इस दौरान कई जगह पर उनका स्वागत हुआ और पुष्प वर्षा भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें