फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फल विक्रेता की मौत के मामले में निजी अस्पताल सील

Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। शनिवार को नगर स्थित निजी अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी केके चहल ने रविवार को अस्पताल सील कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचकर जब अस्पताल संचालक से अस्पताल संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए। उन्हें दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस दिया गया है। अस्पताल संचालक को तीन दिन में दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन


शनिवार को नगर के हाईवे स्थित मंडी समिति के समीप हॉस्पिटल में इलाज के लिए आए नगर निवासी नरेश अपने चाचा सतपाल गोस्वामी (47) को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाए थे। जहां आरोप लगाया है कि डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरतते हुए गलत इंजेक्शन लगाने पर उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर और संचालक से इंजेक्शन लगाने से मना भी किया था, लेकिन मनमानी करते हुए डॉक्टर ने फर्जी इलाज करते हुए इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
परिजनों को मौत की सूचना लगी तो वह अस्पताल परिसर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख मौके पर भीड़ लग गई। वही सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के भतीजे ने पूरे प्रकरण की जानकारी अधिकारियों को फोन कर दी। मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक नगर स्थित तीन बत्ती चौराहे पर फल का ठेला लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते थे। मृतक अपने घर के इकलौते कमाने वाले थे। शिकायत पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग से नोडल के के चहल ने रविवार को अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें