रामपुर। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसील सदर में ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक और सरकार अवैध टैक्सी व बस स्टैंड हटाने के निर्देश जारी कर रही है, वहीं रामपुर- केमरी पर प्राइवेट बस यूनियन के लोग ई-रिक्शा चालकों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं।
यातायात विभाग की ओर से बहुत से रिक्शा चालकों को सड़क पर ई-रिक्शा चलाने के परमिट जारी किए गए हैं, लेकिन केमरी रोड पर किसी भी ई-रिक्शा को प्राइवेट बस यूनियन के लोग चलने नहीं दे रहे हैं। आरोप लगाया कि यह लोग खुलेआम इन ई-रिक्शाओं से चाबी निकाल लेते हैं और मारपीट करते हैं। कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी और पूरे जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दिनेश कुमार सागर, मोहम्मद आजम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद समीर, सलमान, जुनैद खान आदि मौजूद रहे। संवाद