फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रधानाचार्या ने ससुरालियों पर जलाकर मारने के प्रयास का लगाया आरोप

Thu, 28 May 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्या ने ससुरालियों पर जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला के हाथ और पैर झुलस गए हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव निवासी आयशा ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत है। उसका निकाह दिसंबर 2025 में गांव निवासी रईस अहमद से हुआ था। रईस अहमद फिलहाल नोएडा में चिकन बिरयानी की दुकान चलाता है।
आरोप है कि बुधवार तड़के करीब पांच बजे पति रईस अहमद, देवर अमिर अहमद, देवरानी गजाला और जेठ अकिल अहमद ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किसी तरह आयशा घर से निकलकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी कर्म पाल सिंह ने बताया कि महिला के हाथ और पैर झुलसे हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें