रामपुर। प्राथमिक स्कूलों में पड़ रहे कक्षा एक से तीन तक के बच्चे रीड अलांग एप से ज्ञान हासिल कर अब फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ ही अब शुद्ध हिन्दी भी बोल सकेंगे। बच्चे पठन-पाठन के साथ व्यवहार की तमाम चीजें भी एप के माध्यम से सीख सकते हैं। प्रति मिनट कितने शब्द बच्चे ने पढ़े इसकी भी गिनती एप में हो सकेगी।
बेसिक शिक्षा के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी और हिंदी का ज्ञान कराने के लिए रीड अलांग एप लांच किया गया है। इस एप के माध्यम से बच्चे हिन्दी और अंग्रेजी भाषा को शुद्ध रूप से पढ़ने की विधा में पारंगत होंगे। वहीं एप को रुचिकर बनाने के लिए दोनों भाषाओं में कहानियों का समावेश किया गया है।
प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को हिन्दी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान कराने के लिए रीड अलांग एप बनाया गया है। हिन्दी और अंग्रेजी की लाइब्रेरी का लाभ एंड्रायड फोन के जरिए किया जा सकता है। पठन-पाठन के साथ व्यवहार की तमाम चीजें बच्चे इस एप के माध्यम से सीख सकते हैं। एप में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) असिस्टेंस की सपोर्ट दी गई है जो कि बच्चों के पढ़ने के लिए कौशल को बेहतर बनाती है।
-
सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक को रीड अलांग एप की जानकारी बच्चों को देने के लिए निर्देशित किया गया है। एप बेहद रुचिकर है, किसी भी स्कूल के बच्चों में इसका उपयोग किया जा सकता है। इससे बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे और अपनी हिन्दी में सुधार कर सकेंगे।
- कल्पना देवी, बीएसए