रामपुर। दिवाली के मौके पर यदि आपके क्षेत्र में बिजली कटौती हो तो परेशान न हों। फोन उठाएं और कंट्रोल रूम के नंबर 9193300636 पर कॉल करें। वहां बैठे प्रतिनिधि आपके बिजलीघर से संपर्क कर समस्या का समाधान कराएंगे।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की और से सभी बिजली अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहार पर बिजली कटौती की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। जनपद स्तर के कंट्रोल रूम द्वारा समाधान किए जाने पर उपभोक्ता सीधे मेरठ मुख्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9412749213 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।
इसके अलावा 1912 हेल्पलाइन व टोल फ्री नंबर 18001803002 हर समय खुले रहेंगे। अधिशासी अभियंता वेचनराम ने बताया कि विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। उपभोक्ताओं की समस्या का तुरंत समाधान हो इसके लिए कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है।
कोई दिक्कत हो तो तुंरत दें सूचना
त्योहार को देखते हुए जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम खोला गया है। कोई भी व्यक्ति 8445161506, 9068302632, 0595-2350404 एवं व्हाटसएप नम्बर-9045299525 पर सूचना दे सकता है। कंट्रोल रूम में मत्स्य विकास अधिकारी मुवाज जुबैर की ड्यूटी लगाई गई है।
आवश्यक हेल्पलाइन नंबर
एंबुलेंस 108
पुलिस 112
बिजली 1912
फायर 101
सड़क दुर्घटना 1033