फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप: अब एमडीएम में फल-दूध वितरण की फोटो भी अपलोड करनी होगी

Wed, 26 Nov 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एमडीएम के तहत बच्चों को दिए जाने वाले फल और दूध वितरण की अब शिक्षकों को फोटो खींचनी होगी। इसके बाद इसे प्रेरणा एप में अपलोड करनी होगी। शासन ने इसके आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावक लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि स्कूल में फल और दूध नहीं मिलता है। कभी-कभी फल के नाम पर एक केला पकड़ा दिया जाता है। शिकायत के बाद शासन ने इस मामले में बड़ा फैसला किया है। अब एमडीएम के तहत बच्चों को दिए जाने वाले फल और दूध का फोटो खींचकर प्रेरणा एप में देना होगा। इसमें स्कूल के बच्चों का फोटो अपडेट करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें