फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 26 Nov 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उधमपुर निवासी किसान तनवीर अहमद की पत्नी रुखसार बेगम का कमरे में पंखे के कुंडे से शव दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उधमपुर निवासी तनवीर अहमद खेती किसानी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की दोपहर तनवीर व परिवार के अन्य पुरुष खेतों पर काम करने गए हुए थे। घर में तनवीर की पत्नी रुखसार बेगम (32) व परिवार की अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
दोपहर करीब 12 बजे परिवार की महिलाओं ने देखा कि रुखसार कमरे में पंखे से झूल रही है। उसने पंखे और गले में दुपट्टा बांध रखा था। उसे देख महिलाओं की चीख निकल गई। सूचना पाकर खेतों पर काम कर रहे परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पाकर खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत टीम के साथ गांव पहुंचे और महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर बरेली जिले के थाना शाही के गांव सुल्तानपुर से मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव फंदे पर टांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिला मुख्यालय से पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने भी फिंगरप्रिंट आदि साक्ष्य एकत्र किए।
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा जरूर रहे हैं, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं आई है। सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमर्टम रिपोर्ट आने पर ही महिला की मृत्यु का कारण साफ हो सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें