फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सपा नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में जेल में बंद सपा नेता आजम खां के नाम पर ईद के मौके पर काले कपड़े पहनकर नमाज अदा करने का संदेश देने वाले मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर ली है और अब चार्जशीट दाखिल करने के लिए शासन से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

आजम खां इन दिनों रामपुर जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले मुरादाबाद की जिगर कॉलोनी निवासी यूसुफ मलिक उनसे मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने कुछ निजी चैनलों को बयान दिया था, जो वायरल हो गया।
पुलिस के अनुसार वीडियो में वह कहते नजर आए कि उन्होंने जेल में आजम खां से मुलाकात की है और उन्होंने ईद के मौके पर काले कपड़े पहनने या हाथ में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की अपील की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की और गंज कोतवाली में यूसुफ मलिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में बीएनएस की धारा 353 (2) भी लगाई गई थी। इस धारा में चार्जशीट दाखिल करने के लिए शासन की अनुमति आवश्यक होती है। गंज पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए शासन को पत्र भेजा है।

-
हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है मामला
रामपुर। यूसुफ मलिक ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने की याचिका दाखिल की, जिस पर सुनवाई चल रही है। हाईकोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। संवाद
-
एक धारा में चार्जशीट दाखिल करने के लिए शासन की अनुमति जरूरी है। इसलिए पत्राचार किया जा रहा है। अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -पवन शर्मा, विवेचक एवं गंज कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें