फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दिल्ली रैली की तैयारी तेज, कांग्रेस ने मिलक में बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर से 1000 कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य, कल रामलीला मैदान में होगी रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मिलक। धमोरा स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में पार्टी ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली को सफल बनाने की रणनीति तय की। बैठक में रामपुर जिले से अधिकतम संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है और इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस रैली आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया कि रामपुर जिले से 1000 कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 200 लोगों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी राहुल गांधी को सुनने पहुंचेंगे। बैठक में पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, जिला उपाध्यक्ष वेदराम यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें