फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत

Sat, 12 Sep 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के देवरनिया शुमाली के अड्डे का है। गांव निवासी अमीर अहमद की पत्नी रूबी आठ माह की गर्भवती थी। बीमारी के चलते रूबी को मुरसैना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन इलाज के बाद भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर ने महिला को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने की बात कही। कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कुछ देर के बाद ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को परिजन मृतका का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृतका के दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार किया है। एडी हेल्थ आशु अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जानकारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें