फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83.25% ने किया अपने हक का इस्तेमाल

Sat, 01 Oct 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर रामपुर
विज्ञापन
सैदनगर में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए वोट डालने के ‌िलए मतदाताओं की कतार।
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदनगर ग्राम पंचायत का प्रधान चुनने को लेकर वोटरों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। जिले में एक मात्र सीट पर हुआ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान दिन भर वोटरों की कतार बूथों पर लगी रही। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने भी बूथों का जायजा लिया। मतदान के बाद मतपेटियां सील कर दी गईं और उनको ब्लाक दफ्तर में जमा करा दिया गया।

सैदनगर ग्राम पंचायत के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदान की शुरुआत सुबह सात बजे शुरू हुई जो कि शाम पांच बजे तक चली। सुबह से ही गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। यहां लोग लंबी कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दिन भर चले मतदान के दौरान यहां पर कुल 1647 वोटों में से 1368 वोटों का इस्तेमाल किया गया। वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। 
विज्ञापन


वोटरों को लुभाने के लिए गांव से बूथों तक लाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल किया गया। यहां पर सीओ स्वार आले हसन, एसडीएम टांडा ने भी मौका मुआयना किया। इस दौरान मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश जारी किए गए। दिन भर चले मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया। मतपेटियों को ब्लाक दफ्तर में सील कर रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन

\
यहां पर अब चार अक्तूबर को मतगणना होगी। सहायक   निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानी अनिल कुमार एवं निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह विष्ट के मुताबिक चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें