फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने उड़ाई शहर से गांव तक बिजली

Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विधायक संजय कपूर के गांव गुजरैला गांव में आंधी में गिरी स्कूल की दीवार।
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार मध्यरात्रि के बाद और तड़के पहर आई तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को राहत दी तो वहीं आफत भी संग ले आई। शहर से  गांव तक की बिजली गुल कर दी। वहीं जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तो जलभराव ने लोगों को दिक्‍कत में डाल दिया। 

आग उगल रहे मौसम में रविवार रात आए अंधड़ और बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से राहत दी हो लेकिन मौसम का यह मिजाज दिक्कत लेकर भी आया। शहर में टैक्सी स्टैंड रोड, पुराने रोडवेज परिसर, कचहरी परिसर, विकास नगर समेत कई मोहल्लों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर गया।
विज्ञापन


गांव से लेकर शहर तक एचटी लाइन से लेकर एलटी लाइनों में फॉल्ट व ब्रेकडाउन हो गए।  बिजली के खंभे टूट गए तो कहीं पेड़ एचटी लाइन पर टूट कर गिर पड़े। नगरीय क्षेत्रों में तो दोपहर तक बिजली व्यवस्था पटरी पर आ गई लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार शाम तक मरम्मत कार्य किया गया। 
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में 8 घंटे तक तो ग्रामीण इलाकों में 12 से 18 घंटे तक विद्युत संकट रामपुर निवासियों ने भुगता। तारों पर पेड़ों की डालियां गिरीं। जिले में सर्वाधिक विद्युत फॉल्ट मिलक व शाहबाद क्षेत्र में हुए। मिलक, शाहबाद के साथ बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक देर तक सप्लाई बंद रही। बिजली के साथ ही शहर रामपुर में लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें