फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलरी रामपुर से, सफाई संतकबीर नगर में

Mon, 13 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सफाई कर्मी नियमित रूप से गांवों में नहीं जाते यह अलग बात है, लेकिन पांच सफाई कर्मी तनख्वाह रामपुर से ले रहे हैं और सफाई संतकबीर नगर में कर रहे हैं। शासन स्तर से उनका नियम विरुद्ध अटैचमेंट कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने डायरेक्टर (पंचायत) से पांचों सफाई कर्मी रामपुर जिले के लिए वापस मांगे हैं। 

गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए पंचायत राज विभाग में 1100 से ज्यादा सफाई कर्मी। गांवों की संख्या को देखते हुए सफाई कर्मियों को कमी है। इसके बाद भी डायरेक्टर ने करीब आठ महीने पहले पांच सफाई कर्मियों को संतकबीर नगर में अटैच करने का फरमान जारी दिया। तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी ने पांचों कर्मियों को रिलीव कर दिया। जबकि, पांचों सफाई कर्मियों का वेतन रामपुर से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पकड़ में आने के बाद प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने डायरेक्टर पंचायत से कर्मचारियों को वापस भेजने का आग्रह किया। लेकिन सफाई कर्मियों को वापस नहीं भेजा। पांचों सफाई कर्मी संतकबीर नगर जनपद के निवासी बताए जाते हैं। मुख्य विकास अधिकारी अमित किशोर ने भी कुछ दिन पहले डायरेक्टर( पंचायत) को पत्र   लिखा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें