स्वार कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद में छापामार कार्रवाई कर नकली करेंसी का धंधा करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज किया है।
26 मई को थाना टांडा पुलिस ने नकली करेंसी का धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इसमें मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव निवासी नसीम पुत्र छिद्दा, जाबुल पुत्र फकीरा, टांडा थाना के छितरिया जागीर निवासी उसमान पुत्र छोटू, आकिम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से 80 हजार के नकली नोट बरामद किए थे। जबकि, नकली करेंसी का धंधा करने वाले इस गिरोह का मुख्य सरगना फरार हो गया था।
शनिवार की रात कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद के देहात के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा में छापामार कार्रवाई कर फरार चल रहे मुख्य आरोपी नवाब जान पुत्र इदरीस को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया है।