फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूह में कोरोना मरीजों की संख्या सौ पार, 6 गांव बनाए कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह(किन्नौर)। प्रदेश के साथ जनजातीय जिला किन्नौर में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण की दृष्टि से शीत मरूस्थल के नाम से जाना जाने वाला जिला किन्नौर काफी संवेदनशील है। जिले के पूह खंड में संक्रमण का आंकड़ा 100 के पास पहुंच गया है। संक्रमण के सक्रिय मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूह खंड के 6 गांव कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए हैं जबकि 14 गांवों में एक-एक घर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

गौर हो कि जनजातीय जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी तेजी से गांव-गांव तक पहुंच रही है। हालांकि जिला प्रशासन इस महामारी को रोकने का हर संभव प्रयास कर रहा है। एडीएम पूह अश्विनी कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में पूह ब्लॉक में कोरोना संक्रमण के 101 मामलों की पुष्टि हुई है।
उन्होंने कहा कि इन छह गांवों और टिडोंग पावर प्रोजेक्ट क्षेत्र में कोविड-19 नियमों के अनुसार धारा 144 लागू है, जहां किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालना करें। इससे पूर्व उन्होंने पूह खंड के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कोरोना कर्फ्यू का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों और जनता से संक्रमण की गंभीरता को समझने और सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें