फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में लगा मतदान कर्मियों का मेला, रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मंडी समिति से रवाना होकर गंतव्य स्थल तक पहुंच गईं। रामपुर मंडी समिति से चमरौआ और सैदनगर क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। शाम तक अधिकांश पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुकीं थीं, जिसके बाद पोलिंग पार्टियों ने अगले दिन शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दीं। रामपुर में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना होना था। रामपुर मंडी समिति से चमरौआ और सैदनगर विकास खंड के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना होना था। लिहाजा, सुबह से ही मंडी समिति में चुनाव ड्यूटी से संबंधित कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक तो मंडी समिति में पूरी तरह कर्मचारियों का मेला नजर आ रहा था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। मतदान में लगे कर्मचारी अपने-अपने काउंटर पर गए, जहां से उन्होंने अपनी ड्यूटी रिसीव की। इसके बाद चुनाव के लिए मतदान सामग्री ली। मतपत्र, मतदाता सूची देखने के बाद कर्मचारियों ने मतपेटिकाओं को चेक किया। इसके अलावा मतदान संबंधी अन्य सामग्रियां लीं। ये सामान लेने के बाद कर्मचारी अपनी पोलिंग पार्टी के साथ निर्धारित वाहन में जाकर बैठ गए। दोपहर बारह बजे कर्मचारियों की बसें निकलनी शुरू हो गईं थीं। पोलिंग पार्टियों ने अपने बूथ पर पहुंचने के बाद कंट्रोल रूम में फोन कर पहुंचने की जानकारी दी। वहां शाम तक चुनाव संबंधी तैयारियां करने में जुटे रहे। इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मंडी समिति का जायजा लिया और कुछ कर्मचारियों से भी बात की। उन्होंने कर्मचारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने की नसीहत दी। कहा कि कोई भी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करे, तो बूथ पर मौजूद पुलिस कर्मियों और कंट्रोल रूम को जानकारी दें, जिससे दोषी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो सकेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें