फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से निकली चिंगारी से दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर में मोहल्ला टंडोला में बिजली घर के सामने स्थित गेहूं के खेत में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब दो एकड़ फसल जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन

नगर में बिजली घर के सामने हाजी अकबर अली की 13 बीघा भूमि में गेहूं की फसल थी। बुधवार दोपहर अचानक खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से चिंगारी खेत में जाकर गिर गई, जिससे गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और दो एकड़ भूमि पर लगे गेहूं की फसल जलने लगी। वहीं आग की लपटें मिल में रखी भूसी तक पहुंची तो मिल पर मौजूद मिल कर्मियों ने पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने पुलिस तथा तहसील में सूचना देकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें