फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज, मंडी समिति से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए मंडी समिति से रवाना पोलिंग पार्टियां देर शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। इसके लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रवार पंडाल लगाए गए थे, जहां से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री मिली। जिसमें ईवीएम, वीवीपैड आदि सामग्री शामिल थी। अपना सामान लेने के बाद पार्टियां निर्धारित वाहनों से अपने अपने बूथों के लिए निकल गईं। बूथों पर पहुंचने के बाद पार्टियों ने अपने अपने क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों से संबंधित जानकारियां दीं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए रामपुर में 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होनी थी। लिहाजा, सुबह से ही कर्मचारियों का मंडी समिति पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक को मंडी समिति में मेले जैसा माहौल हो गया। हर विधानसभा क्षेत्र का अलग-अलग पंडाल लगा था, जहां से कर्मचारियों को बूथों की ड्यूटी और सामग्री मिल रही थी। पंडाल से अधिकारी व कर्मचारी लाउडस्पीकर के जरिए कर्मचारियों को निर्देश भी दे रहे थे। हर पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, तीन पोलिंग कर्मचारी शामिल रहे। ईवीएम मशीन और वीवीपैट व अन्य कागजी कार्यवाही के साथ कर्मचारी निर्धारित वाहन से अपने बूथों पर रवाना हो गए। कर्मचारी लोकतंत्र के महापर्व को लेकर खासा उत्साहित नजर आए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मंडी समिति का भ्रमण कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को कर्मचारियों के समक्ष आई दिक्कतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस बीच जिले के 1123 मतदान केंद्रों के 2058 बूथों के लिए पार्टियां रवाना हो गईं। बूथों पर पहुंचने के बाद पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को पहुंचने और बूथ से संबंधित जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें