फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 24,768 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
16 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन तक दो पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। पुलिस में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा के लिए जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों में 24,768 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है और पुलिस बल भी लगाया गया है।
भर्ती परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह तथा दूसरी पाली दोपहर में होगी। प्रत्येक दिन हजारों अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे, जिसके चलते यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में रजा डिग्री कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, रजा इंटर कॉलेज, जुल्फेकार इंटर कॉलेज, जुल्फेकार बालिका इंटर कॉलेज समेत कुल 16 शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा चुकी है। केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। केंद्रों में प्रवेश से पहले पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की जांच होगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी। केंद्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
0000
परीक्षा से एक घंटा पहले पहुंचें अभ्यर्थी
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
0000
हर केंद्र पर रहेगी प्रशासन की नजर
परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी 16 केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को नियमित निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष माहौल मिल सके और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
0000
प्रत्येक दिन 8,256 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
रामपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिन में छह पालियों में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 4,128 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह प्रतिदिन दो पालियों में 8,256 परीक्षार्थी शामिल होंगे। तीन दिनों में कुल 24,768 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन



पुलिस भर्ती के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही सभी तैयारियां की गई हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। -अनुराग सिंह, एएसपी


परीक्षा पर नजर
-परीक्षा की तारीख-आठ, नौ व दस जून
-परीक्षा में कुल अभ्यर्थी-24362
-कुल परीक्षा केंद्र-16
-कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट-16
-स्टेटिक मजिस्ट्रेट16
-केंद्र व्यावस्थापक-16
-एएसपी-1
-सीओ-5
-निरीक्षक-17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें