फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: यूनिक टीम ने एक विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। केमरी में चल रहे केपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को केजीएन और यूनिक क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला गया। केजीएन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए केजीएन की टीम 12.3 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। टीम ने यूनिक को 94 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में यूनिक की टीम ने 13वें ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह यूनिक ने यह मुकाबला एक विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। यूनिक टीम के आजम ने 28 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक इमरान अली ने बताया कि सोमवार को केएसके और स्टार चैंपियन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें