फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दलित युवक को पीटने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

Fri, 11 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर दलित युवक को घेरकर सरेआम मारपीट करने की वीडियो वायरल के बाद नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। मगर कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी दिवंगत मोहनलाल के पुत्र रंजीत सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई थी कि उसका भाई सूरज कुमार आठ जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे अपने साथी अन्नू पुत्र लाखन के साथ बाइक से ड्यूटी करने रुद्रपुर जा रहा था। नैनीताल हाईवे स्थित चीनी मिल के पास पहले से घात लगाए बैठे हथियारों से लैस ग्राम सकटुआ निवासी रिजवान व इमरान पुत्रगण शब्बू, आसिफ व उनके साथ आठ अज्ञात नकाबपोश साथियों ने उसके भाई को घेर लिया था। सभी आरोपी लाठी डंडों से हाईवे किनारे उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी देते देकर भाग गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में घायल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जबकि, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें