फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बालू लदा डंपर जटपुरा की पुलिया पर पलटा, घंटों लगा जाम

Fri, 11 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। बृहस्पतिवार तड़के अकबराबाद से अलीगढ़ जा रहा बालू से भरा डंपर टांडा-मुरादाबाद मुख्य मार्ग पर जटपुरा की नहर की पुलिया के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन




घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब अकबराबाद के एक क्रेशर से बालू लादकर डंपर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। कस्बा दढ़ियाल से गुजर कर डंपर जैसे ही जटपुरा की नहर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे डंपर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक शिव कुमार और उनके साथी परिचालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गए।



राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को खाई से निकाला और दढ़ियाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पलटे हुए डंपर को खाई से निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई, लेकिन इस दौरान मुख्य मार्ग पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें