फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़, दोनों घायल गो-तस्करों जिला अस्पताल में कराया भर्ती
रामपुर। शनिवार रात गंज थाना पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों गो-तस्करों के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों घायल गो- तस्करों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात गंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में सैंजनी नानकार से मंडी जाने वाले मार्ग पर एक बरातघर के पास गो-तस्कर मौजूद हैं। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दी, इस दौरान पुलिस को आता देखकर गो-तस्करों ने पुलिस पर अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार इस दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों गो-तस्करों के पैर में गोली लग गई और दोनों जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायल गो-तस्करों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार रात गंज थाना पुलिस की टीम ने एसओजी टीम के साथ क्षेत्र में एक बरातघर के पास गो-तस्करों की मौजूदगी की सूचना पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान गो-तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा के लिए की गई पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में दोनों गो-तस्करों के पैर में गोली लग गई। जिस पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए गो-तस्कर पीला तालाब निवासी मुकर्रम और बजरिया खानसामा निवासी परवेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें