बिलासपुर। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हुई लूटपाट के मामले में पुलिस को तीसरे दिन भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की है और रेलवे लाइन किनारे के संदिग्ध गांवों में तलाश जारी है।
बुधवार सुबह रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन से दिल्ली जा रहे व्यापारी मनजीत सिंह के कर्मचारी ऋतिक मंडल और साहिब सिंह से ट्रेन के कोच डी-वन में साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए गए थे। तीनों बदमाश उसी डिब्बे में सवार थे और लूटपाट के बाद ट्रेन धीमी होते ही स्थानीय रेलवे स्टेशन से पहले कूदकर हवाई फायरिंग करते हुए जंगल की ओर फरार हो गए।
जीआरपी थाना रामपुर में ऋतिक की तहरीर पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक जीआरपी ने मौके का निरीक्षण किया और जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संवाद