फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छात्र को गोली के आरोपी को पकड़ने के लिए उत्तराखंड में डेरा डाले हुए है पुलिस

Wed, 08 Apr 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के चंदुआ नगला गांव में कक्षा आठ के छात्र गुरताज सिंह को गोली मारकर घायल करने के आरोपी सतेंद्र सिंह की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को उत्तराखंड में डेरा डाल दिया है। घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपी उत्तराखंड में छिपा हुआ है, जिसके चलते टीम वहां दबिश दे रही है।
घायल छात्र के पिता कुलदीप सिंह की तहरीर के अनुसार शुक्रवार रात आरोपी गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने देसी बंदूक से हवाई फायर किया और फिर दूसरी गोली चलाई, जो उनके 13 वर्षीय पुत्र के पेट में लगी।
घायल छात्र का रुद्रपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें