फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांग साइड आ रहे युवक को पुलिस ने धुना, बच्चे जख्मी 

Sat, 10 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में पुलिस की पिटाई से घायल स्कूल के बच्चे।
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक सुधार के जुनून में पुलिस की सख्ती करना भारी पड़ गया। शुक्रवार को तड़के एक युवक मासूम भतीजे-भतीजी को स्कूल छोड़ने जा रहा था। बाइक रांग साइड होने पर सिपाहियों ने दौड़ाकर रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी।

बाइक के पीछे बैठे मासूम भतीजे और भतीजी भी पिटाई से घायल हो गए। बाइक सिपाहियों ने थाने में खड़ी कर दी। परिजनों ने युवक के साथ मासूम बच्चों की पिटाई का भी आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में एसपी ने बाइक परिजनों को सौंप दी। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गंगापुर आवास-विकास निवासी विष्णु शर्मा का बेटा वंश व बेटी वंशिका नूर महल आवास-विकास स्थित ब्लोक्स स्कूल में पढ़ते हैं। शुक्रवार को विष्णु का भाई बिट्टू सुबह बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। विजया बैंक के पास जैसे ही उसने बाइक को रांग साइड सड़क पर डाला, इसी बीच सिपाहियों ने युवक को दौड़ाकर रोक लिया। सिपाहियों ने  बिटूट के साथ गाली गलौज की और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


सिपाहियों की पिटाई से बाइक पर बैठे दोनों मासूम बच्चे भी घायल हो गए। बच्चों के रोने चिल्लाने से वहां भीड़ लग गई। मासूम वंश के सिर में और वंशिका के कान में चोट लगी है। सिपाहियों ने बाइक छीन कर थाने में खड़ी करा दी। बाद में परिजनों ने हंगामा किया और एसपी से मुलाकात की तब बाइक वापस की गई। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि युवक की किसी ने पिटाई नहीं की। रांग साइड आने पर चेतावनी जरूर दी गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें