फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आत्महत्या करने जा रही महिला को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 16 Nov 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिल्ली में परिवार समेत आत्महत्या करने जा रही गंज क्षेत्र की महिला को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। एसपी के आश्वासन के बाद महिला घर जाने को राजी हो गई।
विज्ञापन

गंज कोतवाली के एक मुहल्ले की रहने वाली महिला ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इंसाफ न मिलने पर बच्चों समेत दिल्ली जंतर मंतर पर जाकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। महिला का कहना था कि उसके पति कारचोब कारीगर हैं और फेरी लगाकर कंबल बेचते हैं। उनकी नाबालिग बेटी से पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी केमरी थाना क्षेत्र में रहता है। आरोप है कि केमरी पुलिस उनके पति से एक लाख रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत एसपी से लेकर डीआईजी तक से की थी। पुलिस ने उनके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं की है। महिला बच्चों संग आत्महत्या करने के लिए शनिवार की सुबह दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गई। सूचना के बाद गंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला के मुताबिक पुलिस ने एसपी से भी बात कराई और कार्रवाई का भरोसा दिया। बताया कि इस मामले की जांच एएसपी कर रहे हैं। गंज कोतवाल पवव कुमार शर्मा ने बताया कि पूरा मामला केमरी क्षेत्र का है। यह महिला उनके क्षेत्र में रहती है। इसलिए इस मामले में महिला को लेने गए थे। महिला पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें