सैदनगर। पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एसडीएम स्वार और एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।
गोरखपुर में हुई घटना के बाद रामपुर पुलिस गोकशी के आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। एसपी के निर्देश पर पुलिस गोकशी के आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उनका सत्यापन भी कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह इस समय क्या कर रहे हैं। शनिवार को एसपी के आदेश पर अजीमनगर पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पर छापा मारा। उसके बाद पुलिस ने हसमत अली निवासी ग्राम खेमपुर, जुल्फेकार, नईम निवासी ग्राम आंगा, जीशान, फईम, नासिर, जसीम, लईक, सईम, खुर्शीद, आरिफ को गिरफ्तार कर एसडीएम की कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया। संवाद