फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली व शब-ए-बरात को लेकर पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद/रामपुर। होली और शब-ए-बरात को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इस दौरान बाजार और होटलों को खंगाला गया। इसके साथ ही रंग खेलने के दौरान नमाज पढ़ने वालों को कोई परेशानी न होने पाए इसके लिए नमाज का समय बढ़ाया गया है। वहीं, होली के दिन अमन चैन में खलल डालने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

इसके साथ ही थाना स्तर पर लगातार पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन कर सभी समुदाय के धर्मगुरु से बातचीत कर शांति कायम बनाए रखने की अपील भी की गई है।
18 मार्च को होली और शब-ए-बरात का पर्व एक ही दिन मनाया जा रहा है। इस दौरान मस्जिदों में शुक्रवार को विशेष नमाज को देखते हुए सुरक्षा निगरानी की चुनौती भी पुलिस की दोगुनी हो गई है। त्योहारों पर किसी तरह का खलल न पड़े इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही भीड़ वाले इलाकों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों, चिह्नित स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। वहीं, गुरुवार को पटवाई में एसडीएम अशोक कुमार चौधरी और थाना प्रभारी ने शराब की दुकानों पर चेकिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें