फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमश्री : बजट के इंतजार में 12 विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित पीएमश्री योजना में अभी तक जिले को बजट नहीं मिला है। शासन से चयनित स्कूलों के लिए एक-एक लाख कंपोजिट ग्रांट भेजने का आदेश मिल गया है। इससे स्कूलों को राष्ट्रीय नीति 2020 के अनुरूप अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।पीएमश्री योजना के तहत जिले के 12 विद्यालय बीते साल चिह्नित किए गए हैं। अभी तक शासन से बजट न दिए जाने से सुधारात्मक कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। चिह्नित स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग के सात और माध्यमिक के पांच विद्यालय हैं। इनमें स्वार ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी दढ़ियाल, शाहबाद का प्राथमिक विद्यालय ढकिया, बिलासपुर का उच्च प्राथमिक विद्यालय तालमहावर, चमरौआ का कंपोजिट विद्यालय मुड़िया खेड़ा, बिलासपुर नगर का प्राथमिक विद्यालय बिलासपुर द्वितीय, मिलक नगर का प्राथमिक विद्यालय खाताकला और शाहबाद नगर क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय भीतरगांव शामिल है।
विज्ञापन


माध्यमिक में जीआईसी केमरी, जीआईसी धमोरा, जीआईसी मानपुर बंजरिया, जीआईसी किला और जीआईसी स्वार पीएम श्री योजना में चयनित हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक निर्माण राहुल कुमार ने बताया कि योजना में बजट आने पर सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे। फिलहाल चयनित स्कूलों में एक-एक लाख रुपये की ग्रांट भेजने का आदेश मिल गया है।



पीएमश्री विद्यालय में अभी तक बजट नहीं आया है। विद्यालयों के लिए कंपोजिट ग्रांट का आदेश आया है। इसके तहत चिह्नित 12 स्कूलों में कार्य कराने के लिए एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें